मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता अतिक्रमण से आजिज ठेकेदार सीतू कुमार ने मोतीझील पुल के नीचे निगम के पार्किंग स्थल का ठेका छोड़ दिया है। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। ठेकेदार के मुताबिक उनके अनुरोध पर निगम व जिला प्रशासन के बीते 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक अभियान चलाने के बावजूद अतिक्रमण की समस्या बरकरार है। नतीजतन उन्होंने ठेका छोड़ते हुए सिक्यूरिटी मनी वापस करने का अनुरोध किया है। पार्किंग स्थल पर शुल्क वसूली को लेकर हुई 42.12 लाख बंदोबस्ती में ठेकेदार द्वारा प्रावधान के अनुसार नवंबर तक दो किस्तों की राशि 28 लाख से अधिक जमा की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...