भभुआ, फरवरी 9 -- दुकानों का सामान सड़क तक फैलने से हो रही समस्या, दुपहिया चालकों को दिक्कत लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग, कहा- खाली रहेगी सड़क तो सुविधा मिलेगी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के एकता चौक से पुराना चौक होते हुए पूरब पोखरा की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से जूझ रही है। पहले से ही आवश्यकता से कम चौड़ी इस सड़क पर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर दुकान सजाने से आवागमन बाधित हो रहा है। हालत यह है कि दुपहिया, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों को गुजरने में रोजाना भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार दुकान के सामने नाला के बाद तक सड़क पर सामान रख देते हैं। इससे सड़क और संकरी हो जाती है और थोड़ी ही देर में जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने पर लोग ढंके नाला के उपर से होकर गुजर ज...