गिरडीह, जनवरी 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले का जमुआ बाजार इनदिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। यह समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। बतला दें कि जमुआ चौक एवं जमुआ बाजार चितरडीह मुख्य मार्ग इन दिनों अवैध अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क किनारे निरंतर बढ़ते अतिक्रमण के कारण इन सड़कों की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। जिससे आमलोगों को आवागमन करने में भारी असुविधा हो रही है। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कुछ भागों पर स्थानीय लोग सब्जी की दुकानें लगा देते हैं। कुछ लोग अपने घरों के आगे स्थायी निर्माण कर रहे हैं। जिसके चलते सड़क की स्थिति और भी बदतर होती जा रही है। सड़कें संकीर्ण हो रही हैं। यात्रियों को उस समय ज्यादा दिक्कत होती है जब दोनों ओर से जमुआ चौक के चितरडीह रोड रोड पर भारी और बड़े वाहन आ जाते हैं। खास...