फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज का मुख्य चौराहा और बाजार क्षेत्र इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। रेहड़ी-पटरी वालों और सड़क पर रखे दुकानदारों के बेंच-तख्तों के कारण फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं। सबसे विकट स्थिति मछली मंडी की है, जहाँ ग्राहकों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने से घंटों जाम लगा रहता है। बुधवार दोपहर भी वाहनों की लंबी कतारों के कारण राहगीर बेहाल रहे। मछली मंडी की दुर्गंध से स्थानीय निवासियों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। अनूप, आलोक, सुनील राठौर सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मुख्य बाजार मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है, इसलिए अतिक्रमण पर कार्रवाई उन्हीं को करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.