अररिया, दिसम्बर 18 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र के कई सरकारी स्थलों, सरकारी जमीनों पर न सिर्फ लोगों में अतिक्रमण कर रखा है बल्कि अब उन स्थलों पर दुकानें व घर भी बनने लगे हैं। अतिक्रमण का यह आलम है कि कुछ जगहों पर पुराने यात्री सेड को कब्जा कर दुकानें चलाई जा रही है। जहां दशकों पहले यात्री सेड थे वहां पर अब लोगों की दुकानें है। रानीगंज अररिया मार्ग पर रामपुर के समीप व रामपुर नहर के समीप लोगों ने सरकारी जमीन को कब्जा कर कई दुकानें खोल ली है। इन जगहों पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इन जगहों पर दुकानें रहने से बदमाश आराम से रुककर अपने टारगेट को निशाना बनाते है। रामपुर नहर के आसपास कई लूट व हत्या की भी घटना हो चुकी है। अतिक्रमण करने वाले पहले बांस बल्ली देकर छोटा मचान बनाते है। इसके बाद धीरे धीरे वही मचान घर व दुक...