मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माड़ीपुर में न्यू रेल ब्रिज का निर्माण नहीं होने से जंक्शन के माड़ीपुर यार्ड में ट्रेनों की गति नहीं बढ़ पा रही है। इससे ट्रेनों के समय पालन में परेशानी हो रही है। यार्ड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए ऑपरेटिंग विभाग ने पूमरे को पत्र लिखा है। लेकिन, इसमें माड़ीपुर में नये रेल ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होना अहम बाधा बताई जा रही है। न्यू माड़ीपुर रेल ब्रिज का निर्माण भी वर्ष 2022 से अटका हुआ है। पुल के निर्माण स्थल पर अतिक्रमण, पानी पाइप लाइन और बिजली के खंभे बाधक बन गए हैं। इससे इसका निर्माण अटक गया है। इसके अटकने से जंक्शन के यार्ड में ट्रेनों की गति नहीं बढ़ रही है। इसे लेकर कंस्ट्रक्शन विभाग ने जिला प्रशासन को एक बार फिर से पत्र लिखा है। रेलवे की ओर से यह तीसरा पत्र होगा। इसके माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.