गढ़वा, जनवरी 8 -- बिशुनपुरा। प्रखंड मुख्यालय के बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने, समय पर आय जाति, निवास, दाखिलखारिज सहित अन्य मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कर्मियों की लापरवाही के कारण समय पर छात्र छात्राओं का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। उसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसके अलावा दाखिल खारिज के मामलों में भी काम नहीं हो रहा है। अंत में मांगपत्र सौंपा गया। मौके पर उप प्रमुख कविता देवी, सरांग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, बलराम शाह, उमेश मेहता, दिनेश शर्मा, हरिनाथ पाल, कुसुम देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...