मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- शहर के जानपुल चौक व आसपास के इलाके में लगातार कारोबार का विस्तार हो रहा है। यहां सक्रिय जानपुल व्यवसायी संघ से तकरीबन 100 से अधिक थोक व खुदरा कारोबारी रजिस्टर्ड हैं। समय के साथ यहां बाजार समिति, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स व दुकानों का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके अलावा कई बड़े-बड़े गोदाम व मार्केट कांप्लेक्स खुल चुके हैं। मुख्य रूप से यहां खुदरा व्यापारी अधिक हैं। हाल के कुछ वर्षों में ज्ञानबाबु चौक से बाजार समिति के बीच सड़क किनारे कई मॉल व मार्केट कांप्लेक्स खुल चुके हैं। यहां से रोजाना तकरीबन एक करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होता है। मगर, लोगों को उस अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अतिक्रमण से परेशानी : अजय कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भरत कुमार गुप्ता, जय प्रकाश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, मो. जफरूल, डॉ पीके रा...