मथुरा, दिसम्बर 7 -- नगर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद चार रिटायर्ड फौजियों की नियुक्ति करने जा रही है। यह फौजी घंटाघर चौराहा, मैन बाजार, पंजाबी बाजार व थाना रोड पर पालिका टीम के साथ मिलकर निगरानी रखेंगे। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि लगातार बढ़ती शिकायतों के चलते यह कदम उठाया गया है। रिटायर्ड फौजियों से 11 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं और उसी दिन साक्षात्कार होगा। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह के अनुसार चयनित फौजियों को उचित वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी। इस पहल से शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...