मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- शहर में प्रवेश करते ही जाम और अतिक्रमण से दोचार होना पड़ता है। शहर के लगभग सभी प्रमुख इंट्री प्वाइंट जैसे- जानपुल चौक, बलुआ चौक, छतौनी चौक और रघुनाथपुर चौक पर पैदल चलने में परेशानी होती है। यहां सड़कों और फुटपाथों पर ठेला चालकों, सब्जी विक्रेताओं और ऑटो संचालकों का अवैध कब्जा आम बात हो गई है। नतीजा यह है कि आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वालों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के इन चिह्नित इंट्री प्वाइंटों पर शाम ढलते ही हालात और बिगड़ जाते हैं। इन इलाकों में सड़क किनारे सब्जी का बाजार सज जाता है, इससे सड़क मानो गायब ही हो जाती है। पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है, वहीं वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। कई जगहों पर एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों तक को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.