पटना, फरवरी 18 -- फरवरी में अतिक्रमण विरोधी विशेष अभियान 14वें दिन भी चला। बुधवार को पटना सिटी से लेकर दानापुर तक सड़क और नाले के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 86 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार निगम के बांकीपुर अंचल में सब्जीबाग और एनआईटी मोड़ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान ठेला, स्टॉल हटाया गया और एक ठेला जब्त किया गया। यहां 39,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। नूतन राजधानी अंचल में नेहरू पथ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पाटलिपुत्र अंचल में दीघा पुल के नीचे से दीघा सब्जी मंडी के दोनों तरफ एवं बोरिंग रोड चौराहा के दोनों साइड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। वहीं कंकड़बाग अंचल में करबिगहिया से राजेन्द्र नगर स्टेशन तक सड़क के दोनों किना...