मऊ, फरवरी 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत बोझी क्षेत्र के ग्रामसभा बड़रांव स्थित मौजा करनपुर बड़राई में पोखरी की जमीन पर कटरैन डालकर अतिक्रमण करने की सूचना पर अतिक्रमण रोकने गए हल्का लेखपाल से अतिक्रमण कर रही महिला ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की और लेखपाल का मोबाइल छीन लिया। लेखपाल ने एसडीएम और तहसीलदार को सूचित किया। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। तहसील अंतर्गत करनपुर बड़राई में ग्रामसभा निवासिनी संगीता यादव ने सार्वजनिक पोखरी पर पक्का निर्माण कर अवैध अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत के बाद वर्ष 2023 में तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया था, लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो सका था। बुधवार को मकान से आगे पोखरी के बंधे पर उक्त महिला द्वारा कटरैन डालकर अतिक्रमण कि...