किशनगंज, जनवरी 22 -- दिघलबैंक। बिहार सरकार की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाकर रह रहे लोगों के खिलाफ बुधवार को दिघलबैंक में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोहागाड़ा पंचायत अंतर्गत मंदिरटोला स्थित एसएसबी कैंप के गेट के सामने से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में तीन परिवारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिरटोला एसएसबी कैंप के गेट के ठीक सामने बिहार सरकार की जमीन पर तीन परिवारों द्वारा पूर्व से ही अवैध रूप से घर बनाकर निवास किया जा रहा था। इसे लेकर एसएसबी जवानों ने जमीन खाली कराने के लिए पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस भी जारी किया गय...