मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रखंड के व्यस्ततम शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार से गुजरने वाले मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुराने मुख्य मार्ग एवं इसको क्रॉस करने वाले मुख्य मार्ग पर बुलडोजर चला। कई बड़े अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। यह कार्रवाई तीन-चार दिन और चलने की संभावना है। अतिक्रमण के खिलाफ इस कार्रवाई का कहीं-कहीं प्रशासन को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है तो कहीं समर्थन मिल रहा है। गहराते विवाद के कारण कई जगहों पर अमीन से कई बार मापी भी कराई गई। एक शोरूम संचालक ने अतिक्रमण से बाहर होने का दावा किया। इस पर पुनः मापी कराई गई तो 10 फीट अतिक्रमण मिला। इस पर शोरूम संचालक ने समय मांगा। बुधवार को 10:30 बजे तक उसे जगह खाली करने की मोहलत दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.