देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड पर अतिक्रमण के विरूद्ध नगर पालिका परिषद देवरिया ने रविवार को अभियान चलाया। जिसमें सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रह रहे बांसफोर समाज के लोगों को हटा दिया गया। वहीं पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थाई टीनशेड को जेसीबी से हटाने के साथ ही उसे जब्त कर लिया। पालिका के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में घण्टों खलबली मची रही। अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस ने कोतवाली रोड पर पुलिस बूथ भी स्थापित कर दिया है। शहर के कोतवाली रोड पर पिछले दो दशकों से सड़क के दोनों पटरियों पर बांसफोर समाज के लोग अतिक्रमण कर रहे रहे थे। वे सड़कों के किनारे अस्थाई रूप से टीनशेड व प्लास्टिक डालकर अतिक्रमण किए थे। जिससे आए दिन सड़क पर जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसको देखते हुए रविवार को न...