रिषिकेष, मार्च 18 -- नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आस्था पथ एवं गंगा घाटों से रेहड़ी और फड़ों को हटाया गया। इस दौरान टीम ने तीन रेहड़ियों को जब्त भी किया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ खाराश्रोत घाट पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से यहां अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अतिक्रमणकारी अपना समेटने लगे। इस दौरान टीम ने तीन रेहड़ियों को जब्त किया। इसके बाद टीम ने आस्था पथ में खड़ी रेहड़ियों और फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि आस्था पथ और घाटों की सुंदरता को बिगाड़कर अवैध अतिक्रमण करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसके तहत कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.