दरभंगा, दिसम्बर 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी,। कुशेश्वरस्थान में बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग एसएच 56 में चिन्हित दूरी पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। पूर्व घोषित सूचना के मुताबिक कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए वरीय अधिकारी सड़क पर उतरे। सीओ गोपाल पासवान, नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी गोपाल कुमार व थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी सुरक्षा बलों और नगर कर्मचारियों एवं बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए यादव टोल के निकट पहुंचे। अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर को देख यादव टोल से धबौलिया मुख्य मार्ग के दोनों ओर के व्यवसायियों में अतिक्रमण हटाने की होड़ लग गयी। प्रशासन ने चिन्हित दूरी में यादव टोल से हॉस्पिटल चौक व हजारी चौक तक अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दर्जनों अतिक्रमणकारियों पर आर्थिक...