कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चरवा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाए गए, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत चरवा के वार्ड संख्या 10 चन्द्रशेखर आजाद नगर के मजरा ओदारपुर में दशकों से चले आ रहे विवाद और अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक मार्ग अत्यधिक संकरा हो गया था। मार्ग पर अवैध कब्जे के चलते राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की थी। लेकिन, निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को तहसीलदार संजय कुमार, पुलिस बल की मौजूदगी में अधिशास...