नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अतिक्रमण के कारण आश्रम फ्लाईओवर से डीएनडी तक बने आश्रम फ्लाईओवर विस्तार योजना की लागत 45 फीसदी तक बढ़ गई है। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि आखिर फ्लाईओवर की योजना बनाते समय अतिक्रमण को उसमें शामिल क्यों नहीं किया गया। निर्माण के दौरान उसकी डिजाइन बदलने से जो लागत बढ़ी उसके लिए दोषी अधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सरकार ने फिलहाल बढ़ी लागत देने से भी इनकार कर दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर डीएनडी तक बने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन योजना का है। पिछली सरकार ने दिसंबर 2019 में इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी दी थी। उस समय उसकी अनुमानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.