बिजनौर, दिसम्बर 30 -- धामपुर रोड पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से अतिक्रमण को चिन्हित करने की मांग की है। नहटौर निवासी फैजान में उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धामपुर मार्ग पर अतिक्रमण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर एसडीएम ने पालिका प्रशासन को कार्रवाई के लिए आदेशित किया था। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया की धामपुर रोड़(पानीपत खटीमा मार्ग)लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। सड़क से निश्चित दूरी के बाद स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। अतिक्रमण के चिन्हित होने के उपरांत हटाने और जुर्माना करने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...