सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विस सत्र के शून्यकाल में जिला मुख्यालय में लगातार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कड़ी आपत्ति और गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिस तरह से बार-बार चलाया जा रहा है, इससे शहर की व्यवस्था तो प्रभावित होती ही है। साथ ही उन गरीब परिवारों की आजीविका पर भी सीधा असर पड़ रहा है। अचानक अभियान चलाए जाने से इन परिवारों के सामने भूखमरी जैसी स्थिति खड़ी हो जाती है। विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करे। जिसमें अतिक्रमण की समस्या के साथ-साथ गरीब परिवारों के पुनर्वास, आजीविका सुरक्षा और शहर के व्यवस्थित विकास तीनों का संतुलित समाधान हो। विधायक ने शहरी क्षेत्र में मार्केट कंपलेक्स निर्माण कराने की भी मांग की है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में...