बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बरौनी। अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को दीनदयाल रोड में नगर परिषद बरौनी द्वारा नापी कराई गई। नापी से कई लोगों ने असंतुष्टता व्यक्त करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। अजित कुमार, गौरव कुमार, सुनील कुमार आदि लोगों ने बताया कि बरौनी नगर परिषद के दीनदयाल रोड की सड़क अतिक्रमण का दंश झेल रहा है। स्थानीय बुजुर्ग बतातें है कि लगभग 30 वर्ष पूर्व इस सड़क से होकर एक साथ दो-दो बड़ा वाहन आसानी से गुजरता था। लेकिन धीरे-धीरे कुछ स्थानीय स्वार्थी लोगों ने बेखौफ होकर अपनी निजी स्वार्थ के लिए सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर लिया है। नतीजतन अभी फिलवक्त मात्र एक बड़ी वाहन भी मुश्किल से निकल पाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...