लखीसराय, दिसम्बर 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर के वार्ड संख्या 17 (पुरानी छावनी इंग्लिश) में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बीते कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हरिवंश राम ने तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार से अपना धरना प्रारंभ कर दिया है। वह अतिक्रमण स्थल के समीप स्थित अपने ही घर में धरना दे रहे हैं। हरिवंश राम ने बताया कि उनके कार्यक्रम के अनुसार पहले चार दिनों तक धरना दिया जाएगा, जबकि इसके बाद दो दिनों के लिए आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पूर्व सूचना स्थानीय एवं जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। धरनारत हरिवंश राम का कहना है कि वह हमेशा से गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उनके अनुसार स्थानीय वार्ड में कन्हैया राम द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है। इसके विरोध में वे वर्ष 2018 से लगातार आवे...