रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। बस्ती बचाओ मोर्चा की बैठक बुधवार को बिरसा बस स्टैंड परिसर में हुई। इस दौरान चुनवा टोली के स्थानीय लोग शामिल हुए। अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हमलोगों को प्रशासन के द्वारा मौखिक सूचना दी गई कि 10 दिनों के अंदर अपनी झोपड़ी हटा लें, अन्यथा प्रशासन के द्वारा जेसीबी लगाकार बस्ती को हटा दिया जाएगा। इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बसाने की व्यवस्था करें, अन्यथा हम सभी सामूहिक आत्मदाह करेंगे। लोगों ने कहा कि हमलोगों के पास वोटर आईडी, राशनकार्ड, बिजली बिल और आधारकार्ड तक है। ठंड के मौसम में हमलोग कहां जाएंगे। बच्चों की अभी परीक्षा भी चल रही है। साथ ही कई आदिवासी परिवार हैं, उनका पर्व का माहौल भी चल रहा है। इसलिए, प्रशासन व राज्य व केंद्र सरकार को इस दिशा में अविलंब संज...