रामपुर, जुलाई 3 -- बुधवार दोपहर नगर पालिका प्रशासन ने इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगरध्यक्ष सुदर्शन मदान व महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित काफी व्यापारियों को आमंत्रित किया गया। इसे संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि नगर में अतिक्रमण व जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे बाजार व सड़कों का सौंदर्यबोध, चहल-पहल, कारोबार आदि प्रभावित हो रहे हैं। परेशान नागरिक इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने कहा कि अभियान चलाने के कुछ समय बाद अतिक्रमण पुनः यथास्थिति में लौट आता है, जिससे निबटने के लिए नियमित अभियान की जरूरत है। चर्चा के बाद पालिका के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल रूपेश सक्सेना के नेतृत्व में पंद्रह सदस्यीय अभियान टीम गठित की गई। कहा गया कि टीम को चालान करन...