गढ़वा, फरवरी 7 -- रंका, प्रतिनिधि। अतिक्रमण हटाने के नाम पर रंका बाजार स्थित दुर्गा मंडप को हटाने शुक्रवार को पहुंचे पणन सचिव राजीव रंजन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उसके बाद बिना अतिक्रमण मुक्त कराये उनको वापस लौटना पड़ा। उसके बाद व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपना दुकान बंद कर विरोध जताया। प्रखंड मां काली युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाजार स्थित दुर्गा मंडप में करीब 150 वर्ष से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। मां काली युवा संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार जायसवाल, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुल्पानी सिंह ने कहा कि पणन सचिव पहले बाजार भूमि का मापी कर अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे थे। व्यवसायी व शहरवासियों ने कहा कि साजिश के तहत पणन सचिव टारगेट कर दुर्गा मंडप को अतिक्रमण मुक्त करने पहुंचे हैं। पण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.