लखनऊ, जनवरी 28 -- मलिहाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बुधवार को मलिहाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अभियान को रोके जाने की मांग की है। एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि किसी के साथ गलत नहीं होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता और महामंत्री जिशान वली ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सड़क की नपाई कराने के साथ ही जो तोड़फोड़ कराई जा रही है वह गलत है। बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था और बिना जनसंवाद किये ही यह कार्रवाई की जा रही है जिससे तमाम दुकानदार परेशान हो रहे हैं। एसडीएम को सौपें गये ज्ञापन के हवाले से व्यापारियों ने कार्रवाई रोके जाने की मांग की है। इस दौरान तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...