रुडकी, नवम्बर 29 -- नगर की साकेत कॉलोनी में शनिवार को हुई प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन पर अतिक्रमण के नाम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल ने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर अत्यधिक प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि आज बाजार अपना स्वरूप खो चुके हैं। सिविल लाइन नगर के मुख्य बाजार में आता है, लेकिन आज वहां पर न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही टॉयलेट की व्यवस्था है। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही नगर में एक बहुत बड़ा व्यापारी सम्मेलन एवं जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित होनी प्रस्तावित है...