कन्नौज, दिसम्बर 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर में यातायात जाम की समस्या अत्यंत गंभीर हो चुकी है, इससे रोजाना हजारों नागरिक परेशान हैं। मुख्य कारण भारी मात्रा में ई-रिक्शा का अनियंत्रित संचालन है, जो सड़कों को अवरुद्ध कर देता है। शहर के मुख्य मार्ग को नगर पालिका द्वारा चौड़ा करने की जरूरत है, साथ ही अतिक्रमण को प्रभावी ढंग से हटवाना चाहिए। आने-जाने वाले प्रमुख मोड़ों पर वाहनों को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। सबसे अधिक जाम पीपल चौराहा, नगरपालिका तिराहा, विशुनगढ़ रोड मोड़, रोडवेज बस स्टैंड के पास और तिरंगा तिराहा पर लगता है। सब्जी मंडी, डाकघर के पास और तिरंगा तिराहा क्षेत्र में भी वाहन पार्किंग और फल-सब्जी के ठेलों के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनती है। इससे भी बड़ी समस्या शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते अ...