गंगापार, फरवरी 7 -- अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई पर छोटे दुकानदारों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई है। टैक्सी स्टैंड के पास गोमती लगाकर आजीविका चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा केवल अस्थायी दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है, जबकि कथित रूप से बड़े और पक्के निर्माण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शनिवार को तहसील सोरांव में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रभावित दुकानदारों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि बिना राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश और सीमांकन कराए ही उनकी दुकानों को अवैध घोषित किया जा रहा है, जिससे गरीब दुकानदारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने प्रशासन से मा...