सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान खासतौर पर शहर के प्रमुख और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले बाजारों में केंद्रित रहेगा, जिनमें नेहरू मार्केट, शहीद गंज सहित अन्य व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र शामिल हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अभियान के पहले चरण में नगर निगम की टीम दुकानदारों को दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे गए सामान, ठेले, बोर्ड या अन्य अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए चेतावनी दी जाएगी। निगम का उद्देश्य है कि बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई के ही दुकानदार सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों को खाली रखें, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो सके। हालांक...