पटना, फरवरी 19 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मार्च के बाद राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग आयुर्वेदिक इलाज कर इसका स्थाई समाधान करेंगे। कहा कि दवा कड़वी होती है पर इसका अंजाम सुखद होगा। वह विस में गुरुवार को राहुल कुमार के सवाल पर अपना उत्तर दे रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के सवाल पर कहा कि राज्य में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। राज्य के 38 जिलों में 2 लाख 62 हजार 342 तालाब हैं। इनमें 17 हजार 496 तालाबों पर अतिक्रमण था, जिनमें 17 हजार 491 को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है। शेष, पांच तालाबों को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास की राशि आठ करोड़ हो मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की सालाना चार करोड़ की राशि को ...