रुडकी, जनवरी 3 -- नगर निगम ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों से सामान जब्त किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। टीम ने 13 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार और वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...