सहारनपुर, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर नगर निगम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर फैलाकर रखा गया सामान हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी. गुरुंग के नेतृत्व में करीब दो दर्जन दुकानों से सड़क पर रखा सामान हटाया गया। दस दुकानदारों से कुल दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में कुछ समय के लिए खलबली मच गई, हालांकि भविष्य में अतिक्रमण न करने के आश्वासन पर जुर्माना लेकर सामान वापस कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.