मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। शुरुआत बुध बाजार से की गई। यहां फुटपाथ पर कब्जा करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। लगातार हिदायत के बाद भी लोग फुटपाथ पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन बार निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...