लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को विभिन्न जोनों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग करने पर कार्रवाई की। शाम तक Rs.35,200 का जुर्माना वसूला गया। जोन-05 में कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन से सहसोवीर मंदिर होते हुए यातायात पार्क तक अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में 8 ठेले, 4 गुमटी और 12 काउंटर हटाए गए। अतिक्रमणकारियों से मौके पर Rs.2000 शमन शुल्क वसूल किया गया। आलमबाग चौराहा से अवध चौराहा (कानपुर रोड) तक भी संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन के लिए Rs.13,000 और गंदगी फैलाने पर Rs.5000 का चालान किया गया। जोन-08 में चुंगी तिराहा से बेहसा मोड़ (कानपुर रोड) तक सड़क किनारे से अवैध ठेले-खोमचे हटाए गए। जोन-04 में डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल, विभूति खंड, गोमती नगर क्षेत्र म...