वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम जोनवार तैनाती की है। पांच गैंग बनाए गए हैं और प्रत्येक में पांच कर्मचारी हैं। इसमें से एक टीम निगम मुख्यालय पर रहेगी। हर टीम की जिम्मेदारी जोनल अधिकारी को दी गई है। अब तक निगम मुख्यालय से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता है। कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित होने के बाद निगम प्रशासन ने यह व्यवस्था शुरू की है। यह टीम जमीन की पैमाइश, स्वच्छता अभियान, वीवीआईपी आगमन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण कराने में भी शामिल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...