बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- ललिया। ब्लाक मुख्यालय शिवपुरा में सड़क के दोनों छोर पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे मार्ग काफी सकरा हो गया है। स्थिति यह है कि सड़क से चार पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। हर दिन बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर अतिक्रमण को हटवाना चाहिए जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...