शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- मिर्जापुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर व्यापक अतिक्रमण के कारण रोजाना घंटों तक लगने वाला जाम स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या बन चुका है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित मुख्य चौराहा, परौर और शमशाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं। सड़क की डामर पटरी तक पक्के निर्माण, चबूतरे, खोखे, चाट-पकौड़ी के ठेले और दुकानों के कारण सड़क का आधा भाग तक समाप्त हो गया है। कस्बे के मे चौराहे के पास ही कलान, जलालाबाद, फर्रुखाबाद, शमशाबाद, परौर, कीलापुर आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और टैम्पो चालक वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दिन में चार-पांच बार भारी जाम लगना आम बात हो गई है। चौराहे पर दो होमगार्डों की ड्यूटी होने के बावजूद हालात पर कोई नियंत्रण नहीं दिखता। जाम के चलते रोजाना आम राहगीरों को परेशानी ...