अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अतिक्रमण की जद में आए अमिरनिशा मार्केट के रास्ते को चौड़ा किया जाएगा। नगर निगम के अफसरों ने शुक्रवार को अमीरनिशा मार्केट की पैमाइश की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अफसरों के साथ पहुंचे और रास्ते की नापतौल कराई। नगर निगम की टीम के फीता डालते ही अमिरनिशा मार्केट में खलबली मच गई। नगर निगम के दस्तावेजों में अमिरनिशा बाजार की मुख्य सड़क 30 फीट चौड़ी है। जबकि मौके पर सड़क 20 फीट तक ही बची है। नगर निगम पैमाइश की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। अमिरनिशा सिविल लाइन का प्रमुख मार्केट है। यहां पर खरीदारी के लिए पूरे शहर से लोग जाते है। दोदपुर लाल डिग्गी से बाजार का प्रमुख रास्ता है। कपड़े, फुटवियर, जनरल आइटम, सौंदर्य प्रसाधन का बड़ा बाजार है। लेकिन बाजार की मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.