अररिया, दिसम्बर 11 -- पलासी (ए.सं.)। लाखों की लागत से बना पलासी बस पड़ाव आज प्रशासनिक उदासीनता के कारण इन दिनों अतिक्रमण का शिकार हो गया है। बस पड़ाव के प्रवेश व निकास द्वार पर दुकानदारों का कब्जा होने से वाहनों का बस स्टैंड के भीतर आना जाना बंद हो गया है, जिस कारण वाहन सड़क के किनारे लगती है। इससे आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि जाम को लेकर अक्सर छोटी-मोटी घटनाएं घटती रहती है। बस पड़ाव को खाली कराने की आवाज अक्सर उठती रहती है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण बस पड़ाव अतिक्रमण का शिकार होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पलासी बस पड़ाव का निर्माण 1990 के करीब दिवंगत सिकटी विधायक रामेश्वर यादव के कार्यकाल में बना था। बस पड़ाव की भूमि को आगे से बाउंड्री भी की गई थी। बस पड़ाव में ईंट सोलिंग भी की गई थी, लेकिन धीरे-...