मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता प्रसिद्ध लौह नगरी जमालपुर का सदर बाजार अतिक्रमण और लगातार लगने वाले वाहनों के जाम से कराह रहा है। बाजार की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि, कभी-कभी यहां से गुजरना आम लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता है। अतिक्रमण के कारण न केवल वाहनों की आवाजाही बाधित होती है, बल्कि कई बार पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यह समस्या किसी एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से लगातार बनी हुई है। सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, फुटपाथ पूरी तरह गायब: सदर बाजार में फुटपाथ पूरी तरह से गायब हो चुका है। दुकानदार अपनी दुकानों का विस्तार करते हुए सड़क तक आ गए हैं। इसके साथ ही ठेले वाले और अस्थायी दुकानदार भी सड़क किनारे ही जमे रहते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। परिणामस्वरूप, इस बाजार से किसी बड़े वाहन के गुजरते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.