जमुई, जनवरी 8 -- जमुई, निज प्रतिनिधि। जमुई के जिला परिषद अध्यक्षा दुलारी देवी बुधवार को पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मंत्री को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही जमुई जिला परिषद के विकास में आ रही बाधाओं पर चर्चा किया। उन्होंने बताया जमुई में जिला परिषद की परिसंपत्तियां अतिक्रमण का शिकार हो रही है। संबंधित विभाग के द्वारा सीमांकन नहीं कराए जाने से राजस्व की क्षति हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारियों का अपेक्षित सहयोग मिले तो जमुई जिले में भी कम से कम 500 लोगों को दुकान एवं मॉल बनाकर रोजगार मुहैया या कराया जा सकता है। यह भी कहा कि सिर्फ योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन तक हमलोगों को सीमित नहीं किया जाए। 11वीं अनुसूची में दर्ज 29 विषयों पर तमाम पंचायत प्रतिनिधियों के सा...