मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। अगर अतिक्रमण किया तो अब प्रशासनिक अफसरों ने कुछ इस तरह से कार्रवाई की तैयारी की है। जिसमें अतिक्रमण हटाने के साथ उसका हर्जा खर्चा भी उन्हीं से वसूला जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पाक़बडा विजय आनंद ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत क्षेत्र के गाटा संख्या 105 क रकबा 0.0450 एवं गाटा संख्या 112 का रकवा 0.0650 का चिन्हिकरण कर उसकी इसकी पैमाइश की। ईओ ने अपील की है कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण व अवैध कब्जा ना करें। कब्जा मिलने पर उसे हटाया जाएगा। उस पर व्यय होने वाली धनराशि की वसूली भी अतिक्रमणकर्ता से होगी। अभियान में राजस्व विभाग की टीम में क्षेत्रीय लेखपाल तुषार भटनागर, कानूनगो क्षेत्र पाक़बडा नगर पंचायत पाक़बडा से हिमांशु चौहान, जीतेन्द्र क...