पिथौरागढ़, अप्रैल 25 -- पिथौरागढ़। नगर निगम का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शुक्रवार को कर अधीक्षक निशात अंसारी के नेतृत्व में पुराना बाजार, सिल्थाम आदि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ व्यापारी अतिक्रमण करते हुए पाए गए। एक व्यापारी की दुकान में टीम को गंदगी मिली। टीम ने सभी व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए तीन हजार चार सौ रुपये जुर्माना वसूला। कर अधीक्षक ने व्यापारियों को बाजार में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है। टीम में कर निरीक्षक प्रकाश पांडेय, ललित कुमार, आशीष पुनेठा, दीपक वल्दिया, मुकेश पांडेय, होशियार थापा, महेंद्र सिंह, रिंकू, अक्षय आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.