दरभंगा, जनवरी 3 -- शहर के वार्ड नंबर 39 के सराय सत्तार खां मोहल्ले के लोग इन दिनों अतिक्रमण और जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मुख्य सड़क पर अतिक्रमण और सराय सत्तार खां व बाकरगंज कब्रिस्तान में सालोंभर बने रहने वाला जलजमाव बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि आम दिनों में लोगों की आवाजाही मुश्किल होती है, जबकि आपात स्थिति में मोहल्ले से बाहर निकलना भी चुनौती बन जाती है। यही नहीं, कब्रिस्तान में पानी भरे रहने के कारण परिजनों को मृतकों को दफनाने तक में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दिशा में पहल होने से काफी सहूलियत होगी। शहर के वार्ड नंबर 39 अंतर्गत सराय सत्तार खां मोहल्ले के लोग इन दिनों बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.