बुलंदशहर, जनवरी 7 -- सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित भी मौजूद रहे। एसडीएम ने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था की हकीकत देखी।निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियों में गोबर और कचरा डाले जाने की शिकायत सही पाई गई। इससे जलनिकासी बाधित हो रही है और आसपास गंदगी फैल रही है। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.