बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। शहर भर में अतिक्रमण हावी है और जनता झेलती रहती है लेकिन जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण को मरीज नहीं झेल पा रहे हैं। ई-रिक्शा व अतिक्रमण की वजह से दिनभर जाम लगता रहता है जिससे एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। जिससे गंभीर मरीजों को दिक्कत बहुत हो रही है मगर जिला और पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हैं। यही हालात रहे तो किसी दिन मरीज जाम में फंसी एबुलेंस में ही दम तोड़ देंगें। जिला पुरुष अस्पताल के गेट पर दोनों साइड अतिक्रमण है। चाय वाले, खोखा एवं ठेला-खोमचा वालों ने सड़क तक कब्जा कर लिया है। इसके अलावा दिनभर गेट को ई-रिक्शा घेरे रहते हैं। जिससे अस्पताल के बाहर पूरे मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। इसका कारण ई-रिक्शा हैं, दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा के गेट को घेरे रहते हैं। जिसकी वजह से पैदल चलने वाले लोगों को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.