लखीसराय, मार्च 6 -- रामगढ़ चौक, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में प्रत्येक दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पर रहा है। इसका मुख्य कारण अतिक्रमण कारियों द्वारा स्थाई एवं अस्थाई रूप से लगने वाली दुकानें तथा अवैध पार्किंग है। दूर दराज से जरूर का सामान खरीदने आए ग्रामीणों द्वारा मुख्य सड़क के दोनों किनारे ही वाहन को खड़ा किया जाता है तथा बस चालक भी बीच बाजार में वाहन खड़ी कर पैसेंजर बिठाते हैं जिस कारण भारी वाहन के आते ही जाम की स्थिति बन जाती है। प्रखंड मुख्यालय से लेकर रामगढ़ चौक बाजार तक सरकारी भूमि अतिक्रमण कर दुकानें बना लिया गया है जहां सरकारी भूमि से अतिक्रमण खाली करने का मामला सुप्तवस्था में है जबकि अतिक्रमण खाली करने के संदर्भ में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। यही कारण है की सड़क किनारे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.