रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर संवाददाता। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने दरिया नगर में अतिक्रमण की जद में आकर हटाए गए परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि प्रभावितों का पुनर्वास कर, उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। बीते दिनों प्रशासन ने दरिया नगर में अतिक्रमण कर रोडवेज की भूमि पर बनाए गए चार आवासीय परिसरों को ध्वस्त किया गया था। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दरियानगर में पहुंचे। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियाने उजाड़ना निंदनीय है। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को उजाड़ने का काम किया है। पीड़ितों के पुनर्वास और मुआवजा दिलाने की कोशिश की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.